शुक्रवार को राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने अपना नामांकन किया। इस मौके पर रामनाथ कोविंद के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, सीनियर लीडर लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी पहुंचे। इन सभी के अलावा बीजेपी के मुख्यमंत्री भी रामनाथ कोविंद के नामांकन के वक्त मौजूद थे, जिसे बीजेपी के शक्ति परीक्षण की तरह देखा जा रहा है। खबरें ये भी हैं कि बीजेपी रामनाथ कोविंद के पक्ष में 60 फीसदी वोट मिलने को लेकर आश्वस्त है।