योग गुरु बाबा रामदेव ने नई दिल्ली में चल रहे प्रो-रेसलिंग लीग में अपने कुश्ती की ताकत दिखाई। रामदेव ने बुधवार को ओलंपिक पदक विजेता यूक्रेन के पहलवान आंद्रे स्टेडनिक को कुश्ती में मात दे दी। प्रो रेसलिंग लीग में बाबा रामदेव के इस रेसलिंग के दंगल को देखकर दर्शक हैरान रह गए। कुश्ती के मुकाबले में रामदेव बाबा ने ओलंपिक रजत पदक विजेता आंद्रे को 12-0 से हराया। रेसलिंग के दौरान रामदेव का अपना एक स्टाइल भी देखने को मिला। मुकाबले के पहले रामदेव सूर्यनमस्कार करते भी नजर आए।