Rakhi Sawant on Seema Haider: पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर ने साल 2023 में अवैध रूप से भारत आकर और ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीना से शादी की थी। वह अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केंद्र सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ना होगा और 27 अप्रैल से उनकी वीजा सुविधा रद्द कर दी जाएगी। इस फैसले के बीच राखी सावंत ने सीमा हैदर का समर्थन करते हुए सरकार से भावुक अपील की है।