जयपुर के ऐतिहासिक परकोटा क्षेत्र, खासकर चांदपोल गेट पर मजार और मीनार निर्माण को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। यहां मजार की छत निर्माण को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। हवामहल और किशनपोल विधायकों के आमने-सामने आने से मामला सियासी रंग ले चुका है। एक पक्ष इसे ऐतिहासिक विरासत और निर्माण नियमों का उल्लंघन बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष नगर निगम से अनुमति और वैध प्रक्रिया का दावा कर रहा है। हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार द्वारा लाए गए 'डिस्टर्ब एरिया एक्ट' (Disturbed Area Act) का स्वागत करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।