फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आजादी के 78 साल बाद ग्रमीणों ने देखी बिजली की रोशनी, कलेक्टर के आदेश से आई रोशनी!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 12 Jul 2025 04:05 AM IST

 देश में अब विकसित राष्ट्र बनने की बात कही जानी शुरू हो गई है. विकसित राष्ट्र का एक उदाहरण है कि जिस देश में मूलभूत सुविधाओं की बिलकुल कमी नहीं हो. लेकिन भारत के राजस्थान में एक ऐसा गांव है, जहां आजादी के 78 साल से बिजली का कनेक्शन तक नहीं पहुंचा. यानी पूरा गांव आज तक अंधेरे में जिंदगी जी रहा था. लेकिन अब आजादी के 78 साल बाद इस गांव में बिजली कनेक्शन पहुंचा है. बता दें यह गांव एख आदिवासी गांव है.

राजस्थान के बारां जिले के एक सुदूर पहाड़ी इलाके में पहली बार बिजली का कनेक्शन पहुंचा है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक जिला मुख्यालय से 175 किलोमीटर दूर 40 घरों में रहने वाले सहरिया जनजाति के करीब 200 लोगों का बिजली के लिए लंबा इंतजार आखिरकार 30 जून को खत्म हो गया.

जिलाधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को बताया कि अब बारां जिले के 100 प्रतिशत क्षेत्र में बिजली का कनेक्शन उपलब्ध हो गया है. उन्होंने कहा कि पिछले महीने रात्रि चौपाल के दौरान लोगों से शिकायत मिलने के 20-25 दिनों के भीतर यह काम पूरा कर लिया गया. जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘यह जन समस्याओं के त्वरित समाधान का उल्लेखनीय उदाहरण है.''

पूर्व सरपंच बद्री सहरिया के पोते अरुण सहरिया ने कहा, ‘‘ पूरे गांव के लोग अब खुश और उत्साहित हैं क्योंकि उनकी रातें रोशन हो गई हैं. दशकों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गांव में बिजली पहुंच गई है.''
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें