फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Heavy Rain/Flood News: प्रदेश में भारी बारिश का कहर, बाढ़ जैसे हालात | Rainfall

Sun, 24 Aug 2025 05:32 PM IST
श्रुति वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम


राजस्थान में भारी बारिश से लगातार बिगड़ रहे हालात बूंदी जिले में 3 दिन से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। आसपास के उपखण्ड तहसील कस्बे व गांव में भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं, नैनवा केशोरायपाटन कापरेन रायथल लाखेरी क्षेत्र में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। 50 घंटे से भी अधिक समय से हो रही रुक-रुककर भारी बारिश के चलते जिले के नदी नाले बांध ओवर फ्लो होकर उफान पर हैं, जिसके चलते चार लाख से अधिक की आबादी प्रभावित है।

राजस्थान के कोटा और बूंदी क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक Mi-17 हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है, जबकि भारतीय वायुसेना (IAF) अतिरिक्त उड़ानों के लिए तैयार है। यह जानकारी सूत्रों ने रविवार को दी। भारी बारिश ने राजस्थान के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि प्रभावित इलाकों से सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें