फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने राजा के फोन से क्यों किया था पोस्ट?

Wed, 11 Jun 2025 01:53 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

सोनम रघुवंशी अपने प्रेमी राज कुशवाह के प्यार में इतनी दीवानी हो चुकी थी कि उसने आंखों के सामने ही भाड़े के हत्यारों से पति की हत्या करवाई।  इतना ही नहीं उसने उसकी सोने की चेन, अंगूठी व ब्रेसलेट तक निकाल ली। मरने से पूर्व राजा ने हमलावरों का मुकाबला भी किया था। इतना ही नहीं, हत्या के बाद सोनम ने पति राजा के फोन से एक  पोस्ट भी किया,जिसमें उसने लिखा सात जन्मों का साथ है। आपको बता दें कि 22 मई की सुबह राजा और सोनम किराए की स्कूटी लेकर घूमने निकले, लेकिन सोनम ने राजा से पहले अपने साथ लाए लगेज को रास्ते से हटाया, ताकि कोई सबूत न मिले। नोंग्रियाट गांव से 30 किलोमीटर पहले सोनम ने स्कूटर रुकवाई और एक गेस्ट हाउस की तरफ इशारा किया। राजा ने स्कूटर रोकी तो सोनम ने कहा कि यहां रूम ले लेते हैं, लेकिन झरने तक लगेज लेकर उतरना आसान नहीं होगा।

राजा ने पहले लगेज डिक्की में रखने की कोशिश की, लेकिन जब सोनम नहीं मानी तो राजा गेस्ट हाउस में गया। तब कोई रूम खाली नहीं था। राजा ने रजिस्ट्रर में एंट्री की और दोनों लगेज वहां रख दिए। उससे पहले राजा और सोनम ने कपड़े व अन्य जरूरी सामान डिक्की में रख लिया। तब सोनम ने अपनी लाल रंग की जैकेट भी उतार कर डिक्की में रख दी थी। इस दौरान उसने प्रेमी राज को अपनी लाइव लोकेशन भी भेज दी।

राजा ने 23 मई को सुबह छह बजे होम स्टे से चेकआउट किया। इसके पीछे सोच यह थी कि सुबह हत्या करते कोई देख नहीं पाएगा और झरने में लाश को ठिकाने लगाना भी आसान हो जाएगा, लेकिन नोंग्रियाट में अन्य पर्यटक भी थे और कुछ सोनम को सुबह दिखाई दिए तो सोनम को राजा को सुबह मारने का प्लान कैंसल करना पड़ा। तीन घंटे तक झरने के आसपास की सैर की। इसके बाद राजा और सोनम सीढ़ियां चढ़ने लगे। इस बीच हत्या करने आए युवकों ने खुद को मध्य प्रदेश का पर्यटक बताते हुए राजा से पहचान करने की कोशिश की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें