फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case:शिलांग पुलिस ने सोनम और उसकी मां पर कसा शिकंजा, बढ़ी दोनों की मुश्किलें

Sat, 21 Jun 2025 12:09 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे है। हत्याकांड के सबूत जुटाने शिलांग से आए अफसरों को यह भी पता चला है कि सोनम ने अपनी मां के नाम पर एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया था। मां के नाम का करंट अकाउंट भी बैंक में खोला गया था और सोनम उसे अकाउंट में पैसे का लेनदेन भी कर रही थी। सोनम की मां के अकाउंट में अभी भी छह लाख जमा है। राजा रघुवंशी के परिजनों का आरोप है कि सोनम की मां को भी राजा हत्याकांड की योजना की जानकारी थी लेकिन उन्होंने अपनी बेटी को बचाने के  खातिर इस बात को छुपाए रखा।उधर सोनम की एक सहेली का नाम भी इस हत्याकांड में उछल रहा है।

परिजनों का कहना है कि पुलिस को उसकी सहेली से भी पूछताछ करना चाहिए। सहेली को भी हत्याकांड की जानकारी पता होगी। फिलहाल पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है हालांकि अभी सहेली से किसी तरह की पूछताछ नहीं की गई है। सोनम गोविंद के प्लाईवुड के कारोबार में मदद करती थी लेकिन बाद में उसने हवाला का कारोबार भी शुरू कर दिया। इस कारोबार में राज पूरी ईमानदारी के साथ सोनम के काम कर रहा था और इससे सोनम का फायदा भी हो रहा था। इस कारोबार के चलते ही पांच माह में पहले राज और सोनम करीब आए थे। सोनम ने स्कीम नंबर 54 में एक नया दफ्तर भी दो माह पहले खोला था। वहां सात कर्मचारियों का स्टाफ भी रखा था।जिसमें ज्यादातर युवतियां थी। आसपास के लोगों को बताया गया था कि दफ्तर में शेयर से जुड़ा काम होता है लेकिन यहां पर हवाला का कारोबार चल रहा था।शिलांग की पुलिस ने इसकी भी जांच की है। सोनम इंदौर से बुर्का पहन कर कार से उत्तर प्रदेश के लिए भागी थी। कार का चालक अपने साथ एक अन्य दोस्त को भी ले गया था। सोनम ने गाजीपुर जाने से पहले तीन-चार बार कार रुकवाई थी और कुछ काॅल किए थे।

ड्रायवर उसे गाजीपुर बाइपास पर छोड़कर चले गया था। मेघालय पुलिस के सूत्रों के अनुसार, अलका सोनम की बचपन की दोस्त है और दोनों का रिश्ता बेहद करीबी रहा है. राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा- अलका, सोनम की बेहद करीबी दोस्त है. हमें शक है कि वह इस हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है. पुलिस को उसकी गहन जांच करनी चाहिए. विपिन ने यह भी बताया कि अलका उनके घर के पास ही रहती थी, लेकिन उसे कभी नजदीक से नहीं देखा गया. राजा के परिवार ने सोनम और अलका की भूमिका को स्पष्ट करने के लिए नार्को टेस्ट की मांग की है. विपिन रघुवंशी ने कहा- सोनम कई बातें छिपा रही है. नार्को टेस्ट से इस हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है. परिवार का मानना है कि अलका के संदिग्ध व्यवहार और सोनम के साथ उसकी नजदीकी इस मामले में नए सुराग दे सकती है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विशेष जांच टीम अब अलका की भूमिका की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें