फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur South: कौन हैं सुनील सोनी, जिन्हें बीजेपी ने बनाया है प्रत्याशी, जानें उनका सियासी सफर.

Raipur South By Poll 2024; CG BJP leader Sunil Soni profile: बीजेपी ने सुनील सोनी को रायपुर दक्षिण से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वे रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ेंगे। सोनी रायपुर के पूर्व सांसद रह चुके हैं। पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में उनका टिकट काटकर वरिष्ठ बीजेपी नेता और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर सांसदी का टिकट दिया था। जिसमें वो विजयी रहे। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें विधायक का टिकट मिलने पर बधाई और शुभकामनायें दी हैं। सोनी अग्रवाल के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसलिये ये पूरी तरह से कहा जा सकता है कि पार्टी ने उनके पसंद के उम्मीदवार का ख्याल रखा है। क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रह चुके हैं। उसके बाद इस बार के लोकसभा चुनाव में सांसद बने। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें