फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: कौन हैं रेहान वाड्रा की 'मंगेतर' अवीवा बेग? जो बनेगी प्रियंका गांधी की बहू

Tue, 30 Dec 2025 05:40 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई हो गई है। खबरों के अनुसार, रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई की है।

बताया जा रहा है कि बेग खानदान की प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। बेग परिवार का गांधी परिवार से भी इंदिरा गांधी के समय से परिचय रहा है। जानकारी के मुताबिक, रेहान और अवीवा पिछले लगभग सात साल से साथ में हैं। तो ऐसे में आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बताते हैं प्रियंका गांधी के बेटे की दुल्हनिया बनने वाली अवीवा बेग कौन हैं और क्या करती हैं?

अवीवा के सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, वो दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और संचार की पढ़ाई की। जबकि दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से ह्यूमिनिटीज में स्कूली शिक्षा पूरी की है। जबकि वो एक फोटोग्राफर भी हैं। जानकारी के मुताबिक, अविवा ने मीडिया और संचार के विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें