वाराणसी जिला कारागार में पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। इस छापेमारी के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। इसके अलावा काफी संख्या में पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल के जवान भी शामिल थे। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने बताया कि ये सामान्य जांच थी…लेकिन इस कार्रवाई को चुनाव से जोड़कर देखा जा सकता है। हालांकि छापेमारी के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।