यूपी के बाद गोवा में मिले ताजा सियासी झटके ने राहुल समेत कांग्रेस को हिला कर रख दिया है। संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेकर बाहर निकले राहुल गांधी से जब पत्रकारों ने हार के बारे में सवाल किए तो उन्होंने इशारा किया कि पार्टी बड़े सांगठनिक फेरबदल के लिए तैयार है लेकिन बीजेपी की विचारधारा का विरोध जारी रहेगा।