फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Voter Adhikar Yatra: 'वोट चोरी' के मुद्दे पर राहुल ने एक और किया चौंकाने वाला दावा!

Sat, 30 Aug 2025 02:42 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कराए गए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासत तेज हो गई है। एसआईआर के विरोध में कांग्रेस और राजद की ओर से वोटर अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। वोटर अधिकार यात्रा शुक्रवार को सिवान के बबुनिया मोड़ पर पहुंची, जहां लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संयुक्त रूप से केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला।राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर सीधे सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की ताकत सबसे बड़ी है और जब जनता जागरूक होती है, तो कोई ताकत उनके हक को नहीं छीन सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वोट के अधिकार की रक्षा के लिए सतर्क और एकजुट रहें।  राहुल गांधी ने कहा, "ये भाजपा वाले इसलिए उछल-कूद कर रहे हैं क्योंकि हमने उनकी चोरी पकड़ी है। अभी हमने महादेवपुरा की चोरी दिखाई है। आने वाले समय में हम हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि में भाजपा और नरेंद्र मोदी की चोरी दिखाने वाले हैं। अब हिंदुस्तान ये समझेगा और फिर हिंदुस्तान नरेंद्र मोदी को अपने मन की बात बताएगा।"

इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को नकलची करार देते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार जनता से किए गए वादों की नकल तो करती है, लेकिन उन्हें जमीन पर लागू करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं से रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज भी युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। तेजस्वी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बदलाव की इस लड़ाई में आगे आएं और एक नई, मजबूत और जनता के हक की सरकार बनाने में सहयोग करें।

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने मंच से जनता को भरोसा दिलाया कि अगर जनता साथ देती है, तो न सिर्फ वोट चोरी रोकी जाएगी, बल्कि एक ऐसी सरकार बनाई जाएगी जो हर वर्ग की आवाज सुनेगी और युवाओं को बेहतर भविष्य की गारंटी देगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए निकाली गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और जनता के हक छीने जा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार बदलाव चाहता है और जनता अब अन्याय और बेरोजगारी से मुक्ति चाहती है. ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत महागठबंधन लगातार अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम कर रहा है. सीवान में हुए इस रोड शो को यात्रा का अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन माना जा रहा है. भीड़ और जनसमर्थन ने इसे आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के लिए ऊर्जा का स्रोत बना दिया है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें