कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने दावा किया कि उनके पास पीएम के भ्रष्टाचार से जुड़े सबूत हैं और वो इन्हें लोकसभा में रखना चाहते हैं। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल ने विपक्षी सांसदों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि नोटबंदी के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है और सरकार चर्चा से बचने के लिए बहाने बना रही है। राहुल ने कहा कि अगर उन्हें लोकसभा में बोलने दिया जाए तो वो प्रधानमंत्री के गुब्बारे की हवा निकाल देंगे ।