नीट पेपर लीक का मुद्दा इन दिनों राजनीति का केंद्र बना हुआ है... जहां एक ओर कॉकरोच जनता पार्टी ने पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है... लगातार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है तो वहीं विपक्षी पार्टियां भी सरकार को घेरने में जुट गई हैं.. इसी बीच अब नीट पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी ने बड़ा एलान कर दिया है... राहुल गांधी इस मुद्दो को लेकर सड़कों पर आगाज करेंगे... और इसके लिए राहुल गांधी ने चुना है शिक्षा का हब कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा को... बता दें कि राहुल गांधी 17 जून को कोटा पहुंच रहे हैं... और वहां से सराकर के खिलाफ एक नया आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं...
इसके लिए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है... बता दें कि दो दिन पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और देश के युवाओं को संदेश दिया... राहुल गांधी ने लिखा कि... देश के हर युवा से मेरी एक बात - आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सज़ा मिलती है... हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती - सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है। मैं जानता हूँ आप थक चुके हैं। ग़ुस्से में हैं। पर याद रखिए - जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज़ ऊँची करनी पड़ती है। इसलिए मैं आप सबको बुला रहा हूँ - 17 जून, कोटा। छात्रों की गूंज। आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत - फिर देश के हर कोने तक... राहुल गांधी आगे लिखते हैं कि ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूँ।