फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे राहुल ने बनाई चुनावी रणनीति

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 07:02 PM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टियां मनाकर विदेश से भारत लौट आए हैं। इसी के साथ ही यूपी और पंजाब में पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। राहुल के लौटते ही उनके घर पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनकी बहन प्रियंका और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुलाकात की। पंजाब चुनाव की रणनीति के साथ ही यूपी में कांग्रेस की संभावनाओं को फिर से जीवित करने के लिए पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों की माने तो कांग्रेस समाजवादी पार्टी में अखिलेश गुट से हाथ मिलाना चाह रही है, लेकिन पूरा दारोमदार अखिलेश और मुलायम के बनते-बिगड़ते रिश्तों पर टिका है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें