कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दक्षिण भारत में अपार समर्थन मिल रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए राहुल गांधी न सिर्फ कांग्रेस की खोई जमीन तलाशने की कोशिश में जुटे हैं, बल्कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भरने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार को यात्रा कर्नाटक के रायचूर के येरागेरा गांव से फिर शुरू हुई। कांग्रेस के कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई नेता राहुल की इस पदयात्रा में साथ चलते दिखे। यह यात्रा आंध्र प्रदेश से शुक्रवार शाम फिर कर्नाटक पहुंची थी। यात्रा 23 अक्टूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी।