फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी ने एक तीर से साधे दो निशाने, बोलने दिया तो दिक्कत नहीं बोलने पर भी मिलेगा मौका!

Thu, 16 Mar 2023 07:26 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

लंदन में राहुल गांधी के दिए बयान पर लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। भाजपा सांसदों ने एक स्वर में राहुल गांधी पर निशाना साधा। सभी ने मांग उठाई की राहुल गांधी को देशवासियों और सदन से माफी मांगनी चाहिए। इस बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को संसद पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही में भाग भी लिया। हालांकि, भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई, जिसकी वजह से राहुल को बोलने का मौका भी नहीं मिला। जिसके बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि अगर सभापति ने उन्हें मौका दिया तो वे मामले पर जरूर बोलेंगे। इसी मांग के साथ बाद में राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें