फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi in Bihar: राहुल गांधी ने बोला पीएम मोदी को 'वोट चोर', बिहार में मच गया सियासी बवाल!

Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के 12वें दिन गुरुवार को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि वह डरे हुए हैं क्योंकि उनकी ‘वोट चोरी’ पकड़ी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की मतदाता सूचियों से गरीब और वंचित वर्ग के करीब 65 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं, क्योंकि बीजेपी दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों के अधिकार छीनना चाहती है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के 12वें दिन की शुरुआत से पहले सीतामढ़ी के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। यात्रा सुबह सीतामढ़ी से आरंभ हुई और फिर पूर्वी चंपारण पहुंची। मोतिहारी में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू भी इस यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी और महागठबंधन के अन्य नेताओं ने मोतिहारी में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को भी संबोधित किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘अगर मैं प्रधानमंत्री पर ‘वोट चोर’ होने का आरोप लगा रहा हूं, तो वह चुप क्यों है? क्योंकि प्रधानमंत्री जानते हैं कि वह ‘वोट चोर’ हैं और हमने उन्हें पकड़ लिया है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी जी डरे हुए हैं क्योंकि उन्हें यह बात समझ आ गई है कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि कॉरपोरेट, बॉलीवुड और देश के कई अन्य क्षेत्रों में दलित, पिछड़े और अति पिछड़ों की भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले राष्ट्रीय स्तर पर जाति जनगणना होगी...इसके बाद आरक्षण की 50 प्रतिशत की दीवार चूर-चूर कर दी जाएगी। जाति जनगणना से विकास का एक नया मॉडल मिलेगा। ’’ उन्होंने कहा कि देश में ‘मोहब्बत की दुकान’ खुलनी चाहिए और सबको साथ लेकर देश का विकास करना है। इससे पहले, राहुल गांधी ने सीतामढ़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर वोट चला जाएगा तो हिंदुस्तान के गरीब लोगों के पास कुछ नहीं रहेगा। यह शुरुआत वोट से हो रही है, वोट के बाद राशन कार्ड जाएगा, राशन कार्ड के बाद जमीन जाएगी, जमीन के बाद सारे के सारे अधिकार जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। यह मत सोचिए कि सिर्फ नाम काट रहे हैं, यह जोड़ेंगे भी। फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ेंगे। उसी तरह से नाम जोड़ा जाएगा जैसे लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एक करोड़ फर्जी मतदाता जोड़ दिए गए।’’ राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, ‘‘यह संविधान...मेरे जो दलित भाई हैं- आप भूलिए मत, यह संविधान आंबेडकर जी ने देश को दिया है। यह कोई मामूली किताब नहीं है, यह हमारे लिए पवित्र किताब है। यह किताब हिंदुस्तान की किताब है, हमारी सोच की, हमारी विचारधारा की किताब है।’’

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें