फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: राहुल के बयान पर उप-सभापति ने जताई नाराजगी, बोले, 'वह झूठ बोल रहे हैं'

Tue, 07 Mar 2023 08:40 PM IST
Nikhil Verma वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं। उनका यह ब्रिटेन दौरा खूब चर्चा में है क्योंकि वह ब्रिटेन में सरकार, भाजपा, और आरएसएस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी ने ब्रिटेन की संसद में वहां के कुछ सांसदों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने नाराजगी जताई है और कहा है कि राहुल गांधी का यह दावा झूठा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें