फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Bandh: राहुल गांधी ने कंधे पर टांगा काला बैग, आखिर इसमें है क्या?

Wed, 09 Jul 2025 04:20 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम


राहुल गांधी बिहार में रैली निकाल रहे थे हालांकि उससे पहले उनकी एक तस्वीर सामने आती है। तस्वीर में राहुल कंधे पर एक बैग टांगे दिखाई देते हैं। जिसे देखकर लोग उन्हें डाउन टू अर्थ नेता बता रहे हैं। लेकिन राहुल अक्सर इसी काले बैग के साथ देखे जाते हैं और ये बैग वो खुद कैरी करते हैं। राहुल इस बैग को हमेशा अपने साथ रखते हैं। तो आखिरकार इस बैग में ऐसा क्या है कि राहुल गांधी इसे खुद से अलग नहीं करते। बिहार जाने के लिए जब राहुल एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्होंने कंधे पर ये बैग टांग रखा था. इसके बाद वो जहां भी जाते ये बैग उनके साथ ही दिखता. ऐसे में इस बैग को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे ड्रामा भी बता रहे हैं. हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो जानने चाहते हैं कि राहुल गांधी बैग में क्या लेकर घूम रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी की मुताबिक राहुल अपने बैग में कुछ कपड़े और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें रखते हैं. इसमें मोबाइल चार्जर जैसा जरूरी सामान भी शामिल है. चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी खुद के जनता से साथ जुड़ा दिखाना चाहते हैं. राहुल की बैग पॉलिटिक्स को दुनिया के उन बड़े नेताओं से जोड़कर भी देखा जा रहा है, जो जनता के बीच भी सहजता से बर्ताव करते हैं. ओबामा जब राष्ट्रपति थे, तो आए दिन किसी मॉल में जाकर शॉपिंग की उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती थी। बीजेपी लगातार राहुल गांधी को राज परिवार का बताकर उन पर निशाना साधती रहती हैं. शायद उसी का असर है कि अब राहुल गांधी ये टैग हटाकर जनता के बीच जा रहे हैं और खुद को उनसे जुड़ा हुआ दिखाने की पूरी कोशिश में जुटे हैं.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें