फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Birthday:राहुल के लिए मोदी ने लिखा बहुत कुछ, अब तक नहीं मिला कोई जवाब

Thu, 19 Jun 2025 02:54 PM IST
अजीत यादव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

भारतीय राजनीति के सबसे चर्चित चेहरों में से एक राहुल गांधी का आज यानी 19 जून को जन्मदिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस साल भले ही 54 साल के हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और उर्जा देखकर लोग अक्सर चौंक जाते हैं। फिट बॉडी और ग्लोइंग स्किन तक, 54 साल के राहुल गांधी का लुक 35 साल के युवाओं जैसा लगता है। लंबे पैदल मार्च, ट्रेकिंग, साइकिलिंग से लेकर अनुशासित जीवनशैली तक राहुल गांधी का फिटनेस रूटीन किसी एथलीट से कम नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आखिर 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी इतने जवान और फिट कैसे दिखते हैं? उनके जन्मदिन के मौके पर जानिए राहुल गांधी की फिटनेस, खाने-पीने की आदतों और फिटनेस रूटीन के बारे में।

राहुल गांधी का खानपान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फिटनेस का राज उनके खान-पान पर निर्भर करता है। वह सादा और संतुलित खाना खाते हैं। राहुल गांधी किसी भी ग्लैमरस डाइट या महंगे हेल्थ सप्लीमेंट्स पर भरोसा नहीं करते। वह हमेशा घर का बना, कम तला-भुना और पौष्टिक खाना खाते हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक साक्षात्कार में अपने खानपान के बारे में बताया था कि वह क्या खाना पसंद करते हैं और किन चीजों से परहेज करते हैं।

राहुल दिन की शुरुआत गुनगुने पानी या नींबू पानी से करते हैं। वह सुबह एक कप कॉफी और शाम को चाय पीते हैं। स्वस्थ त्वचा और ऊर्जा के लिए राहुल गांधी दिनभर खूब पानी पीते हैं। नारियल पानी, ग्रीन टी, और हर्बल ड्रिंक्स को भी डेली रूटीन में शामिल करते हैं। राहुल के अनुसार, उनकी डाइट काफी स्ट्रिक्ट है। वह हेल्दी और संतुलित भोजन लेना पसंद करते हैं। हरी सब्जियां, दाल, रोटी, फल और सलाद उनकी थाली में नियमित रहते हैं।
क्या नहीं खाते हैं राहुल गांधी?

राहुल गांधी मसालेदार खाना पसंद नहीं करते हैं। जंक फूड, फास्ट फूड और हाई शुगर आइटम से वह दूरी बनाए रखते हैं। राहुल गांधी मीठे का सेवन नहीं करते हैं। हालांकि उन्हें आइसक्रीम बहुत पसंद है और वह इसके सेवन से खुद को रोक नहीं पाते हैं। राहुल को कटहल और मटर खाना पसंद नहीं है। वह कार्बोहाइड्रेट्स के सेवन से बचते हैं लेकिन अगर उन्हें रोटी या चावल में से कुछ खाना ही होता है तो वह रोटी का सेवन करते हैं। वह चावल और चीनी अपनी डाइट से दूर रखते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें