नोटबंदी को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रैली के दौरान राहुल ने पीएम पर देश को दो हिस्से में बांटने का आरोप लगाया। राहुल ने कहा, देश में एक तरफ एक प्रतिशत अमीर और दूसरी तरफ 99 प्रतिशत गरीब हैं। वहीं, नोटबंदी के फैसले को राहुल ने गरीब, किसान और मिडिल क्लास के खिलाफ बताया।