कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नकदी संकट को लेकर पीएम मोदी पर तीखा वार किया। राहुल गांधी ने कहा है कि जनता की जेब से 500, 1000 रुपये के नोट निकालकर नीरव मोदी को दे दिए गए। इसके अलावा उन्होंने राफेल डील का भी मामला उठाया और केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि बैंकिंग घोटाले और राफेल घोटाले पर उन्हें संसद में 15 मिनट बोलने का मौका दिया जाए तो पीएम मोदी सदन में खड़े भी नहीं हो पाएंगे।