केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने नरेंद्र पटेल को एक करोड़ रुपये दिये जाने के मामले में कांग्रेस को ही घेरा है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अगर नरेंद्र पटेल को एक करोड़ रुपये दिये गए हैं तो 10 लाख रुपये ही क्यों दिखाए जा रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को एक नंबर की ड्रामेबाज़ पार्टी नाम देते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही झूठ, भ्रष्टाचार और विकास की अनदेखी का है।