फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab-Himachal Floods: पंजाब-हिमाचल प्रदेश दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, बाढ़ पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Tue, 09 Sep 2025 11:42 AM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Punjab-Himachal Floods: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी विशेष विमान से करीब 1:20 बजे गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट पर ही पीएम मुख्यमंत्री सुक्खू समेत अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और राज्य में हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। डेढ़ से 2:15 बजे तक मीटिंग चलेगी। उसके बाद पीएम आपदा प्रभावित चंबा, मंडी और कुल्लू का हवाई निरीक्षण करेंगे। वहीं, पीएम मोदी आज पंजाब भी जाएंगे।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली समीक्षा बैठक में 20 के करीब लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी। पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हिमाचल पुलिस के करीब 400 जवान सुरक्षा के लिए जगह-जगह तैनात रहेंगे। ड्रोन से भी पूरे इलाके पर नजर रखी जाएगी। पीएम के दौरे के मद्देनजर कांगड़ा जिला नो-फ्लाई जोन रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की हवाई उड़ान और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझने और स्थिति का जायजा लेने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब पहुंचेंगे। वे दोपहर करीब तीन बजे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम शाम लगभग सवार चार बजे गुरदासपुर पहुंचेंगे। जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ के हालातों पर चर्चा करेंगे और जमीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। वे गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे। पीएम के इस दौरे का मकसद इस कठिन समय में पंजाब के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें