वोडाफोन ने हाल ही में अपने आईकोनिक मैस्कट-पग की वापसी के साथ वोडाफोन सुपरनेट-4जी को लॉन्च किया। कंपनी ने पेटफेड के साथ मिलकर डीएलएफ प्लेस साकेत में एक पग परेड का आयोजन किया। कार्यक्रम के आयोजन में दिल्ली-एनसीआर से सभी पग दोस्तों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया जैसे फैशन शो, सभी पग दोस्तों के लिए मर्चेन्टाइच जैसे कस्माइज्ड टी-शर्टस, पट्टा, कॉलर, बंदाना, आकर्षक फॉटोशूट, निःशुल्क पैट ग्रूमिंग सेशन, निःशुल्क वेट चैक-अप, गेम्स आदि।