फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi Assam Visit: प्रियंका गांधी ने संभाली असम चुनाव की कमान! कांग्रेस ऐसे चुनेगी उम्मीदवार

Wed, 18 Feb 2026 08:41 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Priyanka Gandhi Assam Visit: कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा असम दौरे पर पहुंचेंगी और पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी असम में दो दिनों का दौरा करेंगी, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मिलकर चुनाव की रणनीति पर महत्वपूर्ण बैठकें करेंगी। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा असम कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन के नेता, पार्टी के विभिन्न विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें