फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से की सगाई

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 30 Dec 2025 04:02 PM IST

Raihan Vadra Aviva Baig Engagement: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच सगाई का कार्यक्रम हो चुका है। सगाई कार्यक्रम में चुनिंदा लोगों को ही बुलाया गया। सगाई कार्यक्रम को काफी निजी रखा गया है। 

जानकारी के मुताबिक, रेहान और अवीवा पिछले लगभग सात साल से साथ में हैं। हालांकि, अभी इस संबंध में दोनों ही परिवारों की ओर से आधिकारिक रूप से लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस की ओर से भी इस संबंध में अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि बेग खानदान की प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार लंबे वक्त से एकदूसरे को जानते हैं। बेग परिवार का गांधी परिवार काफी पुराना परिचय है और इंदिरा गांधी के समय से ही इनके बीच जान पहचान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें