फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi Meet Varun Gandhi News: कहां गायब हो गए वरुण गांधी? प्रियंका गांधी से मुलाकात की खबर

Thu, 08 Jan 2026 08:37 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Priyanka Gandhi Meets Varun Gandhi News: 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद कहां गायब हो गए वरुण गांधी? बीजेपी से वरुण गांधी की दूरी की असली वजह क्या? वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की बात कितनी सही?

तो आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बताते है, आखिर यह सभी सवाल क्यों उठ रहे है साथ ही बताएंगे कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद आखिर वरुण गांधी कहां गायब हो गए है और उनका अगला सियासी कदम क्या हो सकता है?

 यह सभी सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि, 21 साल के सियासी सफर के बाद मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी की पकड़ अब भारतीय जनता पार्टी में लगातार कमजोर होती जा रही है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट काट दिया था। लेकिन, उसके बाद भी वरुण गांधी ने आधिकारिक तौर पर कभी कोई आपत्ति नहीं जताई और ना ही लोकसभा चुनाव के बाद मीडिया से रूबरू हुए।

तो ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि आखिर लोकसभा चुनाव के बाद वरुण गांधी कहां गायब हो गए हैं और उनका अगला सियासी कदम क्या हो सकता है?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें