फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Gandhi on Gaza: इस्राइल-ईरान जंग के बीच गाजा को लेकर मोदी सरकार पर क्यों भड़कीं प्रियंका गांधी?

Sat, 14 Jun 2025 06:45 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Priyanka Gandhi on Gaza War News: प्रियंका गांधी ने भारत सरकार की तरफ से संयुक्त राष्ट्र के गाजा युद्धविराम प्रस्ताव पर मतदान से दूरी बनाने की कड़ी निंदा की है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में गाजा में युद्धविराम के लिए पेश प्रस्ताव पर मतदान से भारत की गैरमौजूदगी शर्मनाक है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि भारत सरकार ने तब स्टैंड लेने से इनकार कर दिया, जब गाजा में 60 हजार लोग मारे जा चुके हैं और गाजा की पूरी आबादी को बंद करके रखा गया है और उन्हें भूख से मरने के लिए छोड़ दिया गया है। प्रियंका गांधी ने लिखा कि ये शर्मनाक है कि हमारी सरकार न सिर्फ गाजा के मुद्दे पर चुप है बल्कि इस्राइल सरकार के ईरान पर हमले की भी खुशी मना रही है, जबकि ईरान के पूरे नेतृत्व को मार दिया गया है। कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया कि देश, संविधान के सिद्धांतों और आजादी के मूल्यों को कैसे छोड़ सकता है। आज दुनिया में भेदभाव बढ़ रहा है, हमें मानवता के लिए आवाज उठानी चाहिए और सच्चाई और अहिंसा के साथ पूरी निडरता के साथ खड़े होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें