फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से मांगा हलफनामा तो भड़क उठी प्रियंका गांधी, दागे कई सवाल

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 19 Aug 2025 04:19 PM IST

मतदाता सूची में कथित हेराफेरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगातार हमलों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि 'वोट चोरी' जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल करके झूठी कहानी गढ़ने के बजाय सबूत दिए जाने चाहिए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मोर्चा संभालते हुए राहुल गांधी को चेतावनी दी कि हलफनामा दें या देश से माफी मांगें? तीसरा कोई रास्ता नहीं है। वहीं, ज्ञानेश कुमार के इस बयान पर अब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "ये जो हलफनामा मांग रहे हैं, ये बेकार की बात है। जैसे ही हलफनामा आएगा, वे कहेंगे कि ये 45 दिन बाद दिया था, इसलिए इसे रद्द कर देंगे। ये सब बकवास है, सच्चाई सबके सामने है, सच्चाई का जवाब दें। 100-100 लोग जीरो एड्रेस पर क्यों हैं, इतने लोग एक एड्रेस पर कैसे हैं? पहले राहुल गांधी जो सवाल उठा रहे हैं, उसका जवाब दें। जब जवाब नहीं दे पा रहे हैं तो नेहरू जी, इंदिरा जी, हलफनामा, शपथ पत्र की बात करेंगे। मुद्दों का जवाब दें।"

बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उस पर निशाना साधा था। बिहार के औरंगाबाद में राहुल गांधी ने कहा था कि जब उन्होंने वोट चोरी का पर्दाफाश करने के लिए संवाददाता सम्मेलन किया था, तो उनसे हलफनामा देने के लिए कहा गया। लेकिन भाजपा नेताओं से ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी, जिन्होंने अपने संवाददाता सम्मेलन में इसी तरह के दावे किए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें