एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के एलान के बाद यूपीए ने भी मैदान में राष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया। कांग्रेस ने भी दलित कार्ड खेलते हुए लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार को रामनाथ कोविंद के सामने प्रतिद्वंदी के तौर पर ला खड़ा किया है। गुरुवार को महागठबंध के 17 दलों ने मिलकर ये फैसला किया।