आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले सुपर मुकाबले यानी फाइनल को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है। टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है। कानपुर के बालाजी मंदिर में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजन किया गया तो वहीं मुस्लिम भाईयों ने भी दुआएं मांगी। दुआओं के साथ जीत की शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं। सैंड आर्टिस्ट सुरदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी में रेत से चित्रकारी कर टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दी। दुआओं और शुभकामनाओं के बीच बेंगलुरु और मुंबई में क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया की जीत पर पूरा भरोसा जताया। इन्हीं के साथ जम्मू में बीएसएफ के जवानों ने भी टीम इंडिया पर जीत का भरोसा जताते हुए बॉलीवुड गानों पर डांस कर अपना सपोर्ट जाहिर किया।