फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Plane Crash: कैसे बची पायलटों की जान? | Amar Ujala | UP News

Thu, 22 Jan 2026 02:02 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

यूपी के प्रयागराज में सिविल लाइंस में एक ट्रेनी विमान गिर गया। आसमान में एयरक्रॉफ्ट के लड़खड़ाते ही दोनों पायलट पैराशूट से नीचे कूद गए। स्थानीय लोग भी तालाब में कूद गए पायलटों को कंधे के बैठाकर बाहर ले गए। शहर में बुधवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भारतीय वायु सेना का एक टू-सीटर माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण अनियंत्रित हो गया। केपी कॉलेज के पीछे जलकुंभी से भरे एक तालाब में इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पायलट को तालाब से सुरक्षित निकाला गया। माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट एम-116 ने सुबह करीब 11:30 बजे बमरौली एयरफोर्स स्टेशन (29वीं विंग) से नियमित उड़ान भरी। इसे ग्रुप कैप्टन जेके पांडेय और ग्रुप कैप्टन प्रवीण अग्रवाल संचालित कर रहे थे। फाफामऊ में पड़िला एयर फील्ड के बाद संगम का चक्कर लगाकर यह विमान एयरफोर्स स्टेशन लौट रहा था, तभी उसके इंजन में तकनीकी खामी आ गई।माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट एम-116 ने सुबह करीब 11:30 बजे बमरौली एयरफोर्स स्टेशन (29वीं विंग) से नियमित उड़ान भरी। इसे ग्रुप कैप्टन जेके पांडेय और ग्रुप कैप्टन प्रवीण अग्रवाल संचालित कर रहे थे। फाफामऊ में पड़िला एयर फील्ड के बाद संगम का चक्कर लगाकर यह विमान एयरफोर्स स्टेशन लौट रहा था, तभी उसके इंजन में तकनीकी खामी आ गई। इस दौरान दोनों पायलट ने सूझबूझ दिखाई और विमान रिहायशी इलाके से दूर केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब की ओर मोड़ दिया। दोपहर करीब 12:15 बजे विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर सवा 12 बजे के आसपास आसमान में एक छोटा विमान अचानक लड़खड़ाता हुआ दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, विमान का पैराशूट खुल गया। इसमें से दो पायलट भी कूदते हुए नजर आए। इस बीच सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ और वायु सेना के अफसर व सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उधर, शाम तक तालाब में फंसे विमान को निकालने का कार्य एसडीआरएफ, पुलिस व वायु सेना की ओर से जारी रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें