फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prashant Kishor Meets Priyanka Gandhi: प्रशांत किशोर से सीक्रेट मीटिंग पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

Mon, 15 Dec 2025 06:37 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Prashant Kishor Meets Priyanka Gandhi News: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त पाने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और कांग्रेस की लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी की सीक्रेट मीटिंग की खबर सामने आई है। वहीं, जब संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेने पहुंची प्रियंका गांधी से इस मुलाकात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया। 

प्रियंका गांधी ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ""ये भी कोई खबर है? आप (मीडिया) ये क्यों नहीं पूछते कि सरकार खुद सदन की कार्यवाही में बाधा क्यों डाल रहे हैं।"

वहीं, कांग्रेस की रैली में पीएम मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि, "मंच पर बिल्कुल ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिर पता चला कि जनता में कोई कह रहा है, कोई कार्यकर्ता है या नहीं ये भी नहीं पता। फिर, इसे सदन में क्यों उठाया जा रहा है? वे (सत्ता पक्ष) नहीं चाहते कि सदन चले। हमने प्रदूषण पर चर्चा की मांग की थी, लेकिन वे वह भी नहीं कर रहे।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें