राजनीतिक रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रिश्ता अब सियासी हो गया है। कभी नीतीश ने ही प्रशांत किशोर को राजनीति में आने की नसीहत दी थी। अब दोनों एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं। नीतीश कुमार के नेचर पर प्रशांत किशोर ने कमेंट किया तो बिहार के मुख्यमंत्री उनकी असलियत बताने पर उतारू हो गए।