जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ हुई दर्दनाक घटना पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हमारे दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम मीर के बयान लगातार जारी हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा गुलाम मीर पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। आपको बता दें कि कांग्रेस नेता गुलाम मीर ने कठुआ केस पर कहा था कि इस घटना के असली आरोपी बाहर हैं और उन्हें बचाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा था कि जिन पर आरोप लगे हैं, वो भी बेगुनाह नहीं हैं। सुनिए प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल गांधी को क्या कहा।