केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रस द्वारा जारी की गई सीडी को लेकर कहा कि ये काम कांग्रेस का डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट कर रहा है और वे इसकी निंदा करते हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रस का झूठा प्रचार करने का तंत्र जोरों पर है। बता दें कि कांग्रेस ने एक ऑडियो सीडी जारी कर बीजेपी नेता जर्नादन रेड्डी पर कांग्रेस के एक विधायक को लालच देकर खरीदने का आरोप लगाया है।