उन्नाव से बीजेपी के बागी नेता कृपाशंकर ने भगवंतनगर सीट से समर्थकों की भारी भीड़ के साथ नामांकन दायर किया। कृपाशंकर बीजेपी से टिकट के दावेदार थे लेकिन आखिरी वक्त में टिकट नहीं मिलने से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। माना जा रहा है कि कृपाशंकर ने अपनी ताकत दिखाकर पार्टी के बड़े नेताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उन्होंने टिकट काट कर गलती की।