कांग्रेस ने गुरुवार को समान नागरिक संहिता को लागू करने, जनगणना नहीं कराने पर केंद्र सरकार पर हमला बोला। वहीं गाजा के भविष्य को लेकर ट्रंप के फैसले को अस्वीकार्य बताया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि समान नागरिक संहिता स्थायी ध्रुवीकरण बनाए रखने के लिए राजनीतिक साधन नहीं बन सकता। जनगणना में देरी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके शुरू न होने से कई सामाजिक नीतियों और कार्यक्रमों को नुकसान पहुंच रहा है।