इंदौर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए रविवार को दशहरा मैदान में सिंगल यूज प्लास्टिक की फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। इसके साथ ही सबसे बड़ी पोहा पार्टी भी हुई जिसमें इंदौर के लोगों ने पोहे का खूब लुत्फ उठाया। स्वच्छता की बात पोहा पार्टी के साथ की जाएगी।