देशभर में आज बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा मनाया जा रहा है। छोटे-बड़े शहरों में बुराई और असत्य के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले फूंके जाएगा। दिल्ली के द्वारका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ विजय दशमी मनाने पहुंचे हैं।