प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयन से मुलाकात की। की अध्यक्ष को रायसीना डायलाग के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ सामरिक साझेदारी में प्रगति की समीक्षा की और व्यापार,जलवायु,डिजिटल प्रौद्योगिकी के साथ ही लोगों से संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने पर सहमति व्यक्त की। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी।