शुक्रवार शाम मेट्रो में सफर करने वाले कुछ लोगों बेहद खुश नजर आए। दरअसल इन लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी से अचानक मुलाकात करने का मौका मिल गया। पीएम शुक्रवार शाम अंबेडकर स्मारक का उद्घाटन करने के लिए मेट्रो से अलीपुर पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके साथ जमकर सेल्फी ली।