फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Speech on Independence Day: डॉ ने बताया Obesity का मुद्दा पीएम ने क्यों उठाया।

Fri, 15 Aug 2025 05:00 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 अगस्त को लाल किले पर लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराया है. इस बार 79वें स्वतंत्रता दिवस  पर पूरा देश जश्म के माहौल में डूबा रहा है. इसके साथ ही हर बार की तरह प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए लोगों को मोटापे की समस्या से बचाव करने के बारे में बात की है. भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि मोटापा देश के लिए एक संकट है. उन्होंने मोटापा कंट्रोल करने के लिए लोगों से अपनी डाइट बेहतर करने और खाने में तेल का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी है.

मोटापे को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी...."मोटापा बहुत बड़ा संकट बन रहा है. जानकार कहते हैं कि आने वाले साल में हर तीसरे में से एक मोटापे का शिकार होगा. हमें मोटापे से बचना होगा. परिवार तय करे कि जब खाने का तेल घर में आएगा, तो 10 पर्सेंट ही आएगा और 10 पर्सेंट कम ही इस्तेमाल करेंगे. हम मोटापे की बीमारी को हराने में मदद करें."

मोटापे से बचने के लिए अपनी लाइफस्टाइल के साथ अपने खान-पान का भी खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. इसके साथ ही आप किस तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं. कौन सा तेल आपके लिए बेस्ट है इसको लेकर डॉ नरेश त्रेहान ने बताया है कि खाने के लिए कौन सा तेल बेस्ट है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें