कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बारिश और बाढ़ का कहर झेल रहे केरल को केंद्र सरकार ने सिर्फ 500 करोड़ दिए जबकि वहां करीब 19000 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं उन्होंने 500 करोड़ की मदद को बहुत कम करार दिया। बता दें कि केंद्र सरकार ने 500 करोड़ की आर्थिक मदद का एलान किया हुआ है।