फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Rajya Sabha Speech: विपक्षी दलों के वॉकआउट पर भड़के चिराग- गिरिराज, दी ये चेतावनी!

Fri, 06 Feb 2026 03:45 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "पीएम मोदी ने विपक्ष के सारे सवाल का जवाब दिया है। आप सवाल कीजिए तो हम जवाब देने को तैयार हैं। आज पीएम मोदी जितने सवाल उठाए न सिर्फ उसका जवाब दिया बल्कि जो लोग सवाल उठा रहे हैं उन्होंने अपने कालखंड में उनकी कार्यशैली कैसे रही इस तक का उदाहरण के साथ उन्होंने जवाब दिया...जितने ज्यादा सवाल आते उतने जवाब पीएम मोदी द्वारा दिए जाते। ये हम सब की जिम्मेदारी है और इसी जिम्मेदारी को आज पीएम मोदी ने निभाया है। जब आप सवाल उठाते हैं तो उसका जवाब सुनने का हिम्मत तो रखिए। कल पीएम मोदी जब बोलना चाह रहे थे तो आपने मौका नहीं दिया। आज जब पीएम मोदी जवाब दे रहे थे तब विपक्ष वॉकआउट किया। ये दर्शाता है कि आपको सिर्फ हंगामा ही खड़ा करना है


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "मोदी जी ने आज उन लोगों को दिखा दिया जो मोदी का कब्र खुदने की बात करते हैं। वह देश और गरीबों के लिए काम करते रहेंगे और जनता के आर्शीवाद से बढ़ते रहेंगे। कब्र खुदने वाले का राजनीतिक का खुद कब्र खुद जाएगा.


राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "वे 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वे इसका सपना देखते हैं और लोकतंत्र की बात करते हैं। वे 'मोहब्बत की दुकान' के साइनबोर्ड लगाते हैं। क्या सार्वजनिक जीवन में ऐसी नफरत होती है? उनकी सरकार रिमोट से चलती थी। मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है। 140 करोड़ लोग मेरा रिमोट हैं

राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा, "बीजेपी-एनडीए का समस्याओं का समाधान ढूंढने का तरीका अलग है, कांग्रेस और हमारे बीच बहुत बड़ा फर्क है। हमारा मानना है कि 140 करोड़ नागरिक चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। हमें नागरिकों और उनकी काबिलियत पर भरोसा है। यही लोकतंत्र की असली ताकत है। लेकिन कांग्रेस नागरिकों को ही एक समस्या मानती है... मैं देश के लोगों के लिए नेहरू जी और इंदिरा जी की सोच के बारे में बात करना चाहूंगा। इंदिरा जी एक बार ईरान गई थीं, वह वहां भाषण दे रही थीं। अपने भाषण में उन्होंने नेहरू जी के साथ हुई बातचीत का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, "जब नेहरू जी से पूछा गया कि उनकी सामने कितनी समस्याएं हैं तो मेरे पिता ने जवाब दिया था '35 करोड़, जो उस समय हमारी आबादी थी.अब आबादी 57करोड़ है, इसलिए मेरी समस्याए की संख्या उतनी ही है।"क्या कोई ऐसा हो सकता है जो अपने ही नागरिकों को समस्या समझे? ये फर्क है उनकी सोच और हमारे सोच में

राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "कल जो हुआ, कांग्रेस के 'युवराज' जिनका शातिर दिमाग है, उन्होंने इस सदन के एक सांसद को 'गद्दार' कहा। उनका अहंकार चरम पर है। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले किसी और को गद्दार नहीं कहा। लेकिन उन्होंने उस सांसद को गद्दार इसलिए कहा क्योंकि वे एक सिख हैं। यह सिखों का अपमान था, गुरुओं का अपमान था। यह सिखों के प्रति उस नफरत का इजहार था जो कांग्रेस में भरी हुई है. वे उस परिवार के सदस्य हैं जिसने देश के लिए खुद को कुर्बान कर दिया.यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोग कांग्रेस को डुबो देंगे।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें