फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi on West Asia Situation: पीएम मोदी ने बहरीन के किंग और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को किया फोन

Mon, 02 Mar 2026 09:30 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

PM Modi on West Asia Situation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को फोन किया। दोनों के बीच पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीफोन पर उन्होंने बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस के साथ ईरान और इस्राइल के बीच टकराव समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले बहरीन के किंग हमाद बिन ईसा अल खलीफा से बात की। उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री- मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से भी बात की। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने इन दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की और यहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा से संबंधित चिंताओं पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने बहरीन और सऊदी अरब में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कुशलक्षेम को लेकर भी चर्चा की। क्षेत्रीय हालात और मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर भी नेताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें