प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनने पर सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'नेपाल की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री का पद संभालने वाली माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक बधाई। भारत नेपाल के भाइयों और बहनों की शांति, विकास और समृद्धि के लिए समर्पित है।'